सोमवार को थमेगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार , 20 नवंबर को 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर होगा मतदान

k ravi kr k ravi kr

निजी वाहनों पर बैनर-बोर्ड लगाने पर रोक, 196 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त

दूसरे चरण के मतदान में महिलाओं, दिव्यांगों और युवाओं द्वारा संचालित विशेष बूथ बनाए गए

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि दूसरे चरण का चुनाव प्रचार सोमवार, 18 नवंबर की शाम को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर को 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर मतदान होगा। इनमें से 31 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी।

उन्होंने कहा कि साइलेंस पीरियड शुरू होते ही सभी राजनीतिक कार्यकर्ता और प्रचारक को मतदान क्षेत्र से तुरंत निकलना अनिवार्य होगा। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 19 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर रवाना होंगी।

इस चरण में किसी भी मतदान केंद्र पर हेलीकॉप्टर से मतदानकर्मियों को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली गई हैं।

whatsapp channel

Jever News Paper

वाहनों पर बोर्ड-बैनर लगाने पर सख्ती : श्री कुमार ने स्पष्ट किया कि निजी वाहनों पर किसी भी तरह के बोर्ड, बैनर या चुनाव प्रचार सामग्री लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस संबंध में परिवहन विभाग को कड़े निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

the-habitat-ad

विशेष बूथ और बेहतर प्रबंधन की पहल :

  • 48 बूथों को “यूनिक बूथ” के रूप में विकसित किया गया है।
  • 239 मतदान केंद्रों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
  • 22 मतदान केंद्र दिव्यांगजनों द्वारा संचालित होंगे।
  • 26 बूथों का प्रबंधन युवा मतदानकर्मियों के हाथों में सौंपा गया है।
resizone elanza

यह पहल मतदान प्रक्रिया को अधिक समावेशी और प्रेरणादायक बनाने के उद्देश्य से की गई है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 196 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध नकदी और सामग्री जब्त की गई है। इसके अलावा, आचार संहिता उल्लंघन के 85 मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

जनता से मतदान में भागीदारी की अपील : श्री कुमार ने राज्य की जनता से अपील करते हुए कहा कि मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि “मतदान आपका अधिकार ही नहीं, लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे बड़ा जरिया है।”20 नवंबर को झारखंड के दूसरे चरण के मतदान में अधिक से अधिक हिस्सा लेकर लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *