...

प्रवीण पुष्कर ने रांची ग्रामीण एसपी के रूप में संभाला कार्यभारअपराध नियंत्रण और संवेदनशील पुलिसिंग होगी प्राथमिकता

Praveen Pushkar Ranchi SP

रांची,29 मई 2025: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी प्रवीण पुष्कर ने बुधवार को रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की मजबूती और जनसंपर्क आधारित संवेदनशील पुलिसिंग उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी।

क्या बोले एसपी प्रवीण पुष्कर?

पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा:

whatsapp channel

Jever News Paper

“ग्रामीण क्षेत्र में पुलिसिंग की प्रकृति शहरी क्षेत्रों से भिन्न होती है। हमारी कोशिश होगी कि हर नागरिक को सुरक्षा का अहसास हो और पुलिस पर विश्वास बढ़े। शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान हमारी प्राथमिकता होगी”

the-habitat-ad

नई दिशा की उम्मीद

resizone elanza

प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में रांची ग्रामीण क्षेत्र में संगठित अपराध, नशे का कारोबार, महिला सुरक्षा और उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विशेष कार्रवाई की रणनीति अपनाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार, वे थाना स्तर पर जवाबदेही और आमजन से संवाद को प्राथमिकता देंगे।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

प्रशासनिक हलचल के बीच नई नियुक्ति

बता दें कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा डीसी और एसपी स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। उसी क्रम में प्रवीण पुष्कर को रांची ग्रामीण एसपी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे कई जिलों में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में प्रभावी कार्यशैली के लिए जाने गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *