झारखंड में विकास बनाम अफवाह: भाजपा के आरोपों पर झामुमो का जोरदार जवाब

JMM Vs BJP JMM Vs BJP

भाजपा के शासनकाल में सड़कें गड्ढे बन गई थीं, हेमंत सरकार ने विकास को दी गति : विनोद पांडेय

रांची से अमित : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट बढ़ गई है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हेमंत सरकार पर विकास कार्यों में विफलता और संवेदनहीनता के आरोप लगा रही है, तो दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर तीखा पलटवार किया है।

झामुमो के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि “हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड ने जिस तरह विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं, वो भाजपा के नेताओं को पच नहीं रहा। इसीलिए वे बौखलाकर झूठे आरोप गढ़ रहे हैं और जनता को गुमराह करने में लगे हैं।”

भाजपा की राजनीति सिर्फ अफवाहों पर आधारित: पांडेय
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में झारखंड की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई थीं। सिंचाई योजनाएं केवल कागजों तक सीमित थीं, जबकि आज हेमंत सरकार ने न सिर्फ अधूरी परियोजनाओं को गति दी है बल्कि गांव-गांव तक पानी, सड़क और पुलिया जैसी बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाया है।

whatsapp channel

Jever News Paper

उन्होंने रांची में हाल ही में बने एलिवेटेड कॉरिडोर का उदाहरण देते हुए कहा, “आज जब भाजपा के नेता वहां से गुजरते होंगे तो उन्हें वो प्रगति भी खलती होगी, जो उनके शासन में एक सपना ही रह गई थी।”

the-habitat-ad

धर्म की राजनीति का आरोप
दलमा में सावन के दौरान शुल्क वसूलने के मामले में भाजपा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडेय ने कहा, “हेमंत सरकार श्रद्धा का सम्मान करती है, मगर भाजपा इस मुद्दे पर भी लोगों को भड़काने और राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दलमा में पानी, सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है, न कि किसी को तंग करने के लिए।”

resizone elanza

भाजपा की मंशा सिर्फ अस्थिरता फैलाना: झामुमो
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के पास झारखंड में अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वे अब विकास के मुद्दों पर भी संदेह खड़ा कर रहे हैं और धर्म के नाम पर सस्ती राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जब जनता को विकास मिलता है, तो भाजपा को मिर्ची लगती है।”

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जो लोग कफन और पूजा सामग्री पर टैक्स लगाते हैं, वे अब धर्म के नाम पर सवाल पूछ रहे हैं। यह न सिर्फ हास्यास्पद है, बल्कि पूरी तरह से दोहरे चरित्र को उजागर करता है।”

हेमंत सरकार की उपलब्धियाँ
पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने अब तक:

  • 5 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराया है।
  • 3 लाख से अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा से जोड़ा है।
  • युवाओं के लिए रोजगार मेले और नियुक्ति प्रक्रिया को गति दी है।
  • ट्राइबल यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेजों और नए पुल-पुलियों की सौगात दी है।

उन्होंने कहा, “अगर ये सब विकास नहीं है, तो भाजपा को पहले अपने शासन की ओर देखना चाहिए, जहां केवल घोषणाएं होती थीं, और जमीन पर कुछ नहीं था।”

जनता देगी जवाब
विनोद पांडेय ने अंत में कहा कि 2019 में झारखंड की जनता ने भाजपा के झूठ, घमंड और नफरत की राजनीति को नकार दिया था। अब वे फिर उसी रास्ते पर चल पड़े हैं। लेकिन जनता अब और अधिक जागरूक है और आने वाले समय में उन्हें फिर करारा जवाब देगी।

हेमंत सरकार और झामुमो इस बार भाजपा के हर हमले का जवाब तथ्यों और विकास के आँकड़ों से दे रही है। भाजपा को अगर झारखंड की राजनीति में बने रहना है, तो उसे सस्ती बयानबाजी छोड़कर जनहित के मुद्दों पर गंभीर होना पड़ेगा। वर्ना जनता एक बार फिर उन्हें नकार देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *