tulsyan

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आवासीय समर कैंप 2025 ‘एक्स्ट्रावैगैंजा’ का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

sbps summer camp sbps summer camp

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में आज से आवासीय समर कैंप 2025 ‘एक्स्ट्रावैगैंजा’ का भव्य शुभारंभ हुआ। रंग-बिरंगे गुब्बारों के आकाश में उड़ान भरते ही कैंप परिसर में उल्लास और उमंग की लहर दौड़ गई। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना और उन्हें जीवनोपयोगी कौशलों से सुसज्जित करना है।

इस आवासीय शिविर में छात्रों के लिए अनेक रचनात्मक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें रोबोटिक्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, जुम्बा, शास्त्रीय एवं पाश्चात्य संगीत, नृत्य, योग, एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप जैसी रोचक कार्यशालाएँ शामिल हैं। विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष सत्रों की भी योजना बनाई गई है, जो उनमें मूल्यों और संवेदनशीलता की भावना का विकास करेंगे।

समर कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को स्वावलंबन, श्रम की गरिमा और जीवन के प्रति कृतज्ञता जैसे महत्वपूर्ण जीवन-मूल्यों से परिचित कराया जा रहा है। इस क्रम में प्रसिद्ध कथक नर्तक श्री निर्मल्या शर्मा द्वारा शास्त्रीय नृत्य की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

DAV NANDRAJ

प्रारंभिक सत्र में सभी प्रतिभागियों को कैंप के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया, जिसके बाद उन्हें स्वादिष्ट एवं संतुलित नाश्ता परोसा गया। पूरे परिसर में अनुशासन, ऊर्जा और सृजनात्मकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

happy Teacher Day

विद्यालय की प्राचार्या परमजीत कौर ने समर कैंप की परिकल्पना और क्रियान्वयन में जुटे सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा,21वीं सदी के विद्यार्थियों के लिए केवल अकादमिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं, उन्हें बहुआयामी कौशलों से सुसज्जित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस प्रकार के कैंप उनके व्यक्तित्व को निखारने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।”

resizone-elanza
rlifecare

विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस तरह के शिविरों को एक नवाचारात्मक पहल बताया गया, जो न केवल छात्रों के कौशल विकास को प्रोत्साहित करता है, बल्कि उनमें नेतृत्व, सहयोग और जिम्मेदारी जैसी क्षमताओं का भी संचार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *