...
Durga Puja
tulsyan

श्री कृष्ण विद्या मंदिर में मातृ दिवस मनाया गया

मातृ दिवस विद्यालय

आज दिनांक 10 मई 2025 दिन शनिवार को विद्यालय प्रांगण में ‘मातृ दिवस’ मनाया गया। वास्तव में मातृ दिवस मई माह के दूसरे रविवार को संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है। विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य एम कृष्णा चन्द्रा ने आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओ का स्वागत करते हुए उन्हें संबोधित किया तथा उन्हें मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी।

image 27


विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने सभी माता को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “मातृ दिवस एक विशेष अवसर है जो माँ के त्याग, प्रेम और समर्पण को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। माँ हमारे जीवन की पहली शिक्षक, मित्र और मार्गदर्शक होती है। उनका स्नेह और सेवा अमूल्य होती है, जिसे किसी एक दिन में पूरा चुकता नहीं किया जा सकता। मातृ दिवस की शुरुआत अमेरिका में अन्ना जार्विस द्वारा की गई थी, जिन्होंने अपनी माँ की स्मृति में इसे मनाना शुरू किया। आज यह दिन विश्व भर में माँ के सम्मान में मनाया जाता है। भारत में भी अब यह दिन विद्यालय और घरों में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। मातृ दिवस का उद्देश्य केवल एक दिन माँ का सम्मान देना नहीं है, बल्कि यह याद दिलाना है कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊंचा है और हमें उन्हें प्रतिदिन आदर देना चाहिए।”

image 28


कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका सपना चक्रवती, रंजू सिंह, गुरप्रीत कौर, ऊषा सिंह, शोभा कुमारी, अनिता कुमारी, श्वेता कुमारी, अनिता महतो, रिंकी कुमारी, सरिता सिंह, नन्दनी कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

image 29

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.