...

भाजपा ने चंपाई की जासूसी का झूठा प्रपंच रचा, पर्दाफाश हो गया, अब माफी मांगे : बिनोद पांडेय

Share Link

रांची : सत्तासीन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा द्वारा चंपाई की जासूसी के आरोपों पर पलटवार किया है। झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि झूठ बोल-बोल कर भाजपा के नेताओं ने पूरे देश का बेड़ा गर्क करके रखा हुआ। ठगी, झूठ और उपद्रव जैसे चाल, चरित्र और चेहरा रखने वाले भाजपा एक्सपोज हो गई है। भाजपा के नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी बयान से यह साफ हो गया है कि दिल्ली में झारखंड पुलिस की विशेष शाखा के दो एसआई इसी कार्य के निर्हवन के दौरान गलत फहमी के कारण निरूद्ध हुए थे, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

Maa RamPyari Hospital

पुलिसकर्मियों का पदस्थापन सुरक्षा के लिए किया गया था। वह किसी व्यक्ति विशेष की जासूसी नहीं कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूरे दिन भाजपा के बड़े कद के नेता जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद दीपक प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित कई शामिल हैं, सभी ने चंपाई सोरेन की जासूसी का तथ्यहीन सूचना सिर्फ और सिर्फ फरेब के लिए फैलाई है। बाबूलाल भी हिमंता की तरह मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्हें भी अच्छी तरह यह मालूम होगा कि चंपाई सोरेन उच्च सुरक्षा श्रेणी से अच्छादित हैं, विशेष शाखा के पुलिस पदाधिकारी वहां अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे।

पारंपरिक तौर पर दिल्ली व अन्य राज्यों में झारखंड संबंधी राजनीतिक,आर्थिक, समाजिक विषयों पर आसूचना संकल्प प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से होता है। गणमान्य व्यक्तियों की सुरक्षा में भी स्पेशल ब्रांच का योगदान रहता है।
भाजपा नेताओं का काम अक्षम्य है। झारखंड का आम मानस यह समझ रहा है कि जब चंपाई सोरेन ने खुद ही भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। वह कोलकाता से दिल्ली गए। दिल्ली में मीडिया के बीच लगातार नजर आते रहें। उनकी हर गतिविधियां लोगों के सामने रही हैं। तो फिर भला उनकी जासूसी क्यों और कौन कराएगा।

Maa RamPyari Hospital

भाजपा के नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता को देख कर अपना संतुलन खो दिए हैं और अनाप शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। हेमंत के काम में कोई कमी नहीं निकाल पाए, राजनीतिक अखाड़े में परास्त हो गए तो अब झूठ के सहारे अपनी नैया पार लगाने में जुटे हैं। भाजपा के नेताओं के नापाक मंसूबे झारखंड की सरजमीं पर कभी पूरे नहीं होंगे। भाजपा को वीरों की इस धरती पर मुंह तोड़ जवाब राज्य की जनता ही देगी। बस थोड़ा इंतजार कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.