...

मेकॉन से सिरमटोली फ्लाईओवर: मुख्यमंत्री ने कहा जल्द पूरा होगा रांची का अनोखा प्रोजेक्ट

झारखंड विकास

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची में मेकॉन चौक (वन भवन के पास) से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि यह परियोजना निर्धारित समय से पहले पूरी हो सके।

The-habitat-final-ad-scaled.jpg
the-habitat-ad

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार पहले भी कांटाटोली से सिरमटोली चौक तक बने फ्लाईओवर को समय से पहले जनता को समर्पित कर चुकी है। इसी तरह, मेकॉन चौक से सिरमटोली चौक तक बन रहे इस फ्लाईओवर को भी समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारी, इंजीनियर और श्रमिक पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं ताकि इस परियोजना का जल्द से जल्द उद्घाटन हो और उन्हें रांची वासियों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिल सके।

WhatsApp Image 2024 12 03 at 3.13.04 PM

रेलवे क्रॉसिंग का विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने बताया कि चूंकि यह फ्लाईओवर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर से गुजर रहा है, इसलिए रेलवे गाड़ियों के आवागमन से संबंधित मुद्दों को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ्लाईओवर अपनी अनोखी डिजाइन और उपयोगिता के कारण देश और राज्य में एक अलग पहचान बनाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि यह फ्लाईओवर न केवल ट्रैफिक की समस्या का समाधान करेगा, बल्कि शहर की बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करेगा।

राज्य सरकार द्वारा इस तरह की परियोजनाएं झारखंड में बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *