झामुमो की नगर कमेटी विस्तार को लेकर बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

झामुमो बैठक
Share Link

बेरमो: झारखंड मुक्ति मोर्चा का करगली गेट स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में एक आवश्यक बैठक रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से महानगर के अध्यक्ष मंटू यादव तथा महानगर सचिव मदन महतो मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दीपक महतो तथा संचालक नगर सचिव महताब खान ने किया। बैठक में झामुमो के नए पदाधिकारियो के गठन के लिए चार्चा किया गया। महानगर के अध्यक्ष मंटू यादव ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा फुसरो नगर के नव गठित नगर कमिटी के सदस्ययों
सहित पार्टी के सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने वाले कार्यकर्ता को माला पहनाकर बधाई देते हुए स्वागत किया। कहा कि जेएमएम नए युग का पार्टी है। इस पार्टी में भाजपा सहित अन्य दल के लोगो भी जुड रहे। 18 जनवरी से 28 फरवरी तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया था। इसमें बोकारो महानगर, फुसरो नगर तथा
बोकारो के ग्रामीण क्षेत्र में नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया गया। बताया कि फुसरो और चास मे लगभग 35 हजार लोगों का सदस्यता अभियान की रसीद काटी गई है। कहा कि लोग हेमंत सरकार के कार्यों को देखकर उनपर भरोसा जता रहे है। सदस्यता अभियान जो चला है इससे फुसरो नगर परिषद के चुनाव में परिणाम भी बदलेगा।
जेएमएम शहरी क्षेत्र में भी मजबूत हो रहा है। 14 से 15 अप्रैल को महाधिवेशन के बाद वार्ड बूथ कमिटी का गठन होगा। हर वार्ड में 5 परूष और 5 महिला का कमिटी बनाया जाएगा। जिससे वार्ड कमिटी का विस्तार भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *