- अलर्ट
- आईएएस अधिकारी से जुड़े मामले
- झामुमो
- झारखंड
- झारखंड अपडेट
- झारखंड खबर
- झारखंड खबरें
- झारखंड मुक्ति मोर्चा
- झारखंड राज्यपाल
- झारखंड समाचार
- झारखंड समाचार,
- झारखंड सरकार
- झारखंड सरकारी घोषणा
पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते बने JPSC के नये अध्यक्ष

रांची : राज्य के सीनियर IAS और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते JPSC के नये अध्यक्ष बनाये गये हैं। आज यानी गुरुवार को गवर्नर संतोष गंगवार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल फैसला लेते हुए राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते को JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है । गवर्नर का मानना है कि नये अध्यक्ष के आने से राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी आयेगी और आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध और सुचारु रूप से हो सकेगा साथ ही आयोग की कार्यप्रणाली में गति एवं पारदर्शिता आएगी।