22 सितंबर तक होगी वर्षा, राजधानी रांची सहित प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश

Share Link

रांचीः राजधानी रांची सहित प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर पूरे राज्य में पड़ा है। इस दबाव के कारण मौसम में आए बदलाव के कारण गत शनिवार यानी 14 सितंबर की रात से वर्षा शुरू हो गई थी। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आगामी पांच दिनों तक 22 सितंबर तक पूरे राज्य में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होगी। इसकी पूरी-पूरी संभावना है। पिछले 24 घंटे में गढ़वा में सबसे अधिक 152 मिलीमीटर वर्षापात दर्ज की गई है। सभी जिलों में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है।

Maa RamPyari Hospital

पिछले 24 घंटे में कहा कितनी वर्षा हुईः
-गढ़वा- 152 मिलीमीटर
-डाल्टनगंज- 110 मिलीमीटर
-चाकुलिया-105 मिलीमीटर
-बुड़मू- 100 मिलीमीटर
-पोटका- 95 मिलीमीटर
-धालभूमगढ़- 95 मिलीमीटर
-जमशेदपुर-53 मिलीमीटर

राजधानी रांची में आज पूरे दिन होगी वर्षाः सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। आज पूरे दिन बारिश होगी। इसकी 100% संभावना है। इस दौरान हवा की गति 29km/h रहेगी। वहीं, दोपहर में 24km/h की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, शाम के समय भी वर्षा की पूरी संभावना है। शाम के समय में हवा की गति 25km/h रहने की संभावना है। तापमान 22°C सेल्सियस बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *