रांची एयरपोर्ट से जमशेदपुर तक सड़क पुलिस छावनी में थी तब्दील, डीजीपी खुद संभाल रहे थे सुरक्षा की कमान

dgp anurag gupta dgp anurag gupta

रांचीः झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा की परिवर्तन महारैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से गए और आए। इस दौरान रांची एयरपोर्ट से जमशेदपुर तक सड़क पर पुलिस छावनी में तब्दील रही। पीएम के सड़क मार्ग से निकलने को लेकर केंद्रीय एजेंसियों के साथ साथ रांची, सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी। रांची से लेकर जमशेदपुर तक सभी इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। पीएम के आने-जाने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं हो इसे लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभाल रखी थी। डीजीपी की अगुवाई में एडीजी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी खुद रांची से जमशेदपुर तक फिर जमशेदपुर से रांची तक आए और गए।

RANCHI TO TATA
रांची से जमशेदपुर के लिए जाते पीएम मोदी.

पीएम मोदी के सड़क मार्ग से जमशेदपुर जाने की सूचना के बाद से ही रांची, सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई थी। रांची के नामकुम, बुंडू और तमाड़ के साथ-साथ सरायकेला के चौका और चांडिल पुलिस व केंद्रीय बलों ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी थी। चांडिल के आगे जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में रही। रांची से लेकर जमशेदपुर तक सड़क पर हर जगह पुलिस के अधिकारी और जवान अलर्ट दिखे।

प्रधानमंत्री जमशेदपुर से जबतक रांची नहीं लौटे तबतक सड़क पर सुरक्षा घेरा बना रहा। गौरतलब हो कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से ना जाकर सड़क मार्ग से रांची से रवाना हुए। पीएम जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित किए। हालांकि खराब मौसम व भारी बारिश के कारण पीएम मोदी का रोड-शो का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *