Durga Puja
tulsyan

हजारीबाग में बजरंगबली प्रतिमा खंडित, चौथी बार हमला – पूरे शहर में तनाव, पुलिस सतर्क

मीठा तालाब मंदिर में बजरंगबली प्रतिमा खंडित मीठा तालाब मंदिर में बजरंगबली प्रतिमा खंडित

हजारीबाग, 02 जुलाई 2025: हजारीबाग के मीठा तालाब मंदिर परिसर में एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने धार्मिक सौहार्द पर हमला किया है। बीती रात असामजिक तत्वों द्वारा मंदिर में स्थापित बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में भारी तनाव फैल गया और स्थानीय लोग भारी संख्या में मंदिर परिसर में एकत्र होकर विरोध जताने लगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना पहले भी तीन बार हो चुकी है और अब यह चौथा मामला है जब इसी मंदिर को निशाना बनाया गया है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही और दोषियों पर सख्त कार्रवाई न होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।

प्रशासन मौके पर, पुलिस बल तैनात

shrawani mela

घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस, एसडीपीओ अमित आनंद, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती और सदर अंचलाधिकारी मयंक भूषण मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और स्थानीय लोगों को शांत रहने की अपील की।

happy Teacher Day

एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया –

resizone-elanza
rlifecare

“मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है और जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।”

तनाव के बीच भारी पुलिस तैनाती

घटना को देखते हुए पूरे मीठा तालाब क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने ड्रोन सर्विलांस और पैदल गश्ती भी शुरू कर दी है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना सर्वोपरि है।

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – स्थानीय लोगों की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

मुनादी लाइव की अपील: अफवाहों से बचें, प्रशासन का सहयोग करें

मुनादी लाइव अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि किसी भी अफवाह या भड़काऊ सूचना से बचें और केवल आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें। हालात नियंत्रण में हैं और पुलिस हर पहलू पर सतर्कता से नजर रख रही है।

इस घटना पर आगे की हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए Munadi Live के साथ।

यह भी पढ़े :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *