बड़कागांव में गरजीं कल्पना सोरेन: योगी आदित्यनाथ पर हमला, भाजपा पर आरक्षण घटाने का आरोप

स्थानीय_अधिकार
Share Link

हजारीबाग : बड़कागांव में कांग्रेस की प्रत्याशी अम्बा प्रसाद के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर तीखे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया, “योगी जी बुलडोजर पर सवार होकर यहां क्या संदेश देना चाहते थे? क्या वे झारखंड के स्थानीय लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाना चाहते हैं?” कल्पना सोरेन ने कहा, “सुन लीजिए योगी जी, ये यूपी नहीं है, ये झारखंड है! यहां बुलडोजर नहीं, महागठबंधन की विकास की गाड़ी दौड़ेगी।”

Maa RamPyari Hospital

भाजपा का दोहरा चेहरा: पिछड़ों का आरक्षण घटाने का आरोप
कल्पना सोरेन ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड के पिछड़ों का हक मारने में भाजपा सबसे आगे रही है। उन्होंने बताया, “जब झारखंड राज्य बना, तो भाजपा ने पिछड़ों का आरक्षण 27% से घटाकर 14% कर दिया। महागठबंधन सरकार अब उस आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के लिए दृढ़ है, लेकिन भाजपा कभी पिछड़ों के अधिकारों की बात नहीं करती, उसे सिर्फ अपनी राजनीति की पड़ी है।* उन्होंने जोर देकर कहा कि जब हमारी सरकार ने विधानसभा में पिछड़ों को आरक्षण देने का बिल पारित किया, तो भाजपा ने चुप्पी साध ली थी।

स्थानीय अधिकारों की लड़ाई में महागठबंधन की प्रतिबद्धता
कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड की खनन कंपनियों में स्थानीय लोगों को 95% भागीदारी देने की गारंटी महागठबंधन सरकार देगी। उन्होंने जनता को सचेत करते हुए कहा, “चुनाव आते ही ये बाहरी नेता वोट मांगने पहुंच जाते हैं, लेकिन आपकी परेशानियों को समझने वाला कोई नहीं। आप सोचिए कि कौन आपके सुख-दुख में खड़ा है। महागठबंधन आपकी हर लड़ाई में आपके साथ है, और अम्बा प्रसाद हमेशा बड़कागांव की जनता के साथ रही हैं और रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *