Durga Puja
tulsyan

बोकारो में गरजे चंपई सोरेन – आदिवासी अस्तित्व, घुसपैठ और धर्म परिवर्तन पर सरकार को घेरा

Champai Soren News

बोकारो: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन सरहुल मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे, लेकिन मंच से उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने धर्म परिवर्तन, बांग्लादेशी घुसपैठ और आदिवासी संस्कृति पर हमले को लेकर कड़ी चेतावनी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बोकारो के बालीडीह के जाहेरगढ़ पहुंचे, जहां सरहुल मिलन समारोह में उन्होंने पारंपरिक पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

चंपई सोरेन ने कहा की अगर अब झारखंड के आदिवासी नहीं जागे तो यह राज्य भी बंगाल की राह पर चल पड़ेगा, उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर अत्याचार और बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए झारखंड सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए।

shrawani mela

इसके अलावा उन्होंने धर्मांतरण पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जिसने आदिवासी धर्म छोड़ा, उसे आदिवासी आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए।

happy Teacher Day

सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा की राज्य की सरकार अंधी हो चुकी है, गूंगी बन चुकी है। चंदनकियारी तक में बांग्लादेशी घुसपैठ के प्रमाण मिल रहे हैं, फिर भी सरकार इनकार कर रही है। “नाम का अबुवा राज है, लेकिन असली अस्तित्व खतरे में है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *