28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होगा शपथ ग्रहण, हेमंत सोरेन बने गठबंधन के नेता

hemant and governor hemant and governor

रांची: इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सर्वसम्मति से गठबंधन विधायक दल का नेता चुना गया। यह बैठक करीब चार घंटे तक चली, जिसमें गठबंधन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के बाद हेमंत सोरेन और गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए इंडिया गठबंधन के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी। इसके साथ ही उन्होंने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा भी राज्यपाल को सौंपा।

राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए हेमंत सोरेन को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहने का निर्देश दिया। अब 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

whatsapp channel

Jever News Paper

इंडिया गठबंधन ने हासिल की बहुमत सीटें
इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 56 सीटों पर कब्जा जमाया। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को 34 सीटें, कांग्रेस को 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 4, और भाकपा माले को 2 सीटें मिलीं। गठबंधन की इस मजबूत स्थिति ने राज्य में स्थिर सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त किया है।

the-habitat-ad

शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर
सूत्रों के मुताबिक, 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेता शामिल हो सकते हैं। इस आयोजन को झारखंड की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल के रूप में देखा जा रहा है।

resizone elanza

झारखंड की नई सरकार के गठन और भविष्य की योजनाओं से संबंधित सभी अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *