बरियातू के कुसुम विहार में फायरिंग से हड़कंप, आरोपी की तलाश में पुलिस

Bariyatu Firing

खाने-पीने के दौरान हुआ विवाद, मौके पर पहुंची पुलिस

Ranchi : रांची के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम विहार रोड नंबर-9 में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

खाने-पीने के दौरान हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोग एक जगह जमा होकर खा-पी रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात फायरिंग तक पहुंच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी के नेतृत्व में बरियातू और सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर मामले की छानबीन शुरू कर दी और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

whatsapp channel

Jever News Paper

आरोपी की पहचान, गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के सिलसिले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग के पूरे घटनाक्रम की सटीक जानकारी मिल सके। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

resizone elanza

इलाके में पुलिस गश्त बढ़ी
फायरिंग की घटना के बाद एहतियातन इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह की अफवाह या दोबारा तनाव की स्थिति न बने। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *