...

बन्ना गुप्ता ने कहा- हेमंत सोरेन अभिमन्यु नहीं अर्जुन हैं, भाजपा के चक्रव्यूह को तोड़ना जानते हैं…

banna gupta banna gupta

Jharkand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश कार्यालय में बैठक चल रही है। जिसमें जनता से पूछकर घोषणा पत्र तैयार करने को लेकर मंथन हुआ। बैठक में कांग्रेस के कई विधायक और मंत्री शामिल हुए। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में अब जोड़तोड़ की राजनीतिक नहीं चलेगी। हमारी इतनी योजनाएं धरातल पर उतरी हैं कि उसे गिनाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन से सरकार बनी है उसी दिन से कोविड के दौर को हमने झेला और अपने राज्य की जनता को उस विषम परिस्थिति से निकालने का काम किया।

कहा कि हमलोगों ने रुकी हुई उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करने का काम किया। हमलोगों ने जनता द्वारा जनता के शासन को सुनिश्चित किया है। इसलिए जब जनता का शासन सुनिश्चित हुआ है तो ये भारतीय जनता पार्टी के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। ये लोग हमारे आंगन के पेड़ को उखाड़ कर अपने में लगा रहे हैं लेकिन इन्हें ये पता ही नहीं कि गर्मी जब कोई पेड़ को उखाड़ कर लगाइएगा तो वो बचता नहीं है। हालांकि उन्हें जितना नेगेटिव सेट करना है कर लें, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री अभिमन्यु नहीं अर्जुन हैं। वो भाजपा के चक्रव्यूह को तोड़ना जानते हैं। हमारे नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में झारखंड में एक बार फिर से मजबूती के साथ गठबंधन की ही सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *