...

भाजपा का युवा आक्रोश रैली राज्यभर से जुटे कार्यकर्त्ता, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस औररबर बुलेट।

मोरहाबादी मैदान

रांची: के मोरहाबादी मैदान में बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया , जिसमे राज्यभर से भाजपा के सदस्यों ने भाग लिया वहीं रैली को लेकर सरकार ने जगह जगह बेरकेटिंग लगा रखा था ।

मोराबादी में सम्मेलन के बाद बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सीएम हाउस घेरने के लिए रवाना हुए और मोरहाबादी मैदान के आसपास लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की गई, पुलिस द्वारा बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को वाटर कैनन का सहारा लेकर रोकने की कोशिश की गई। जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कटीले तारों को लांघते हुए बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस को बल प्रयोग करते हुए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ेने पड़े। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भीड़ की ओर से पत्थरबाजी भी की गई जिसमें लोअर बाजार के कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है।

युवा आक्रोश रैली

इस झड़प में बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी घायल हुए है।लोअर बाजार के थाना प्रभारी आंख में पत्थरबाजी की वजह से चोट लग गई है।
सरकारी नौकरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर हुए इस रैली में बीजेपी नेताओं ने जमकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि सरकार 5 लाख नौकरी के वादे पर चुनाव में जीतकर आई थी लेकिन वादा पूरा नहीं किया।

whatsapp channel

Jever News Paper

वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि इस रैली में जिस प्रकार से बम फेके गए, लाठियां बरसाईं गईं, लहू बहाया गया यही लहू झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

आतंकवाद
the-habitat-ad

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा था कि वो 5 लाख नौकरी देंगे नहीं तो वो सन्यास ले लेंगे, उन्होने न तो नौकरी दी और न ही सन्यास लिया इसलिए हम सरकार से हिसाब मांगने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे। वही पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्यभर आने वाले से युवाओं का सरकार के प्रति जो आक्रोश है और सरकार जगह जगह बैरिकेटिंग लगा कर जो रोकने का काम किया है ये दर्शा रहा है कि सरकार पूरी निराश और डरी हुई है। जनता के सामने जवाब देने लायक ये सरकार नहीं है।

Untitled design 32
resizone elanza

बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के द्वारा रबर बुलेट चलाई गई, जिसमें भाजपा जमशेदपुर महानगर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बिरसानगर निवासी कृष्णकांत राय और हजारीबाग के पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पांडेय को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में रिम्स ले जाया गया है, जहां उपचार किया जा रहा है।

रांची बीजेपी रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *