मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार देवघर पहुंचे, की पूजा-अर्चना

Chief Election Commissioner

देवघर: भारत के चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय प्रवास पर देवघर पहुंचे। उनके आगमन पर देवघर एयरपोर्ट पर के. रवि कुमार, अंबर लकड़ा, नमन प्रियेश लकड़ा, सौरभ एवं रवि कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में पुलिस जवानों द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त जिले के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर्स) से संवाद करेंगे और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान मतदाता सूची, मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव से जुड़े विषयों पर चर्चा की संभावना है।

WhatsApp Image 2026 01 04 at 16.46.41

बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना
देवघर प्रवास के क्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में तीर्थ पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत संकल्प कराया गया। इसके पश्चात उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, शांतिपूर्ण चुनाव और जनकल्याण की कामना की।

whatsapp channel

Jever News Paper

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का यह दौरा राज्य में चुनावी तैयारियों की मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों से सीधे संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 01 04 at 16.46.39

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *