...

चिराग बोले- जल्द ही तय करेंगे झारखंड में अकेले लड़ना है फिर गठबंधन के साथ…

chiragpaswan chiragpaswan

Jharkhand Assembly Election-2024 : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री, चिराग पासवान आज एक दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच चुके हैं। चिराग पासवान सुबह 9:00 बजे सेवा विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचें, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पत्रकारों के सवाज के जवाब में कहा कि हम “जल्द ही तय करेंगे कि झारखंड में हमें अकेले लड़ना है या गठबंधन के साथ।”

इसके बाद चिराग पासवान विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान के निजी कार्यालय, कृष्णा एन्क्लेव, नार्थ ऑफिस पाड़ा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की और इसके बाद वे जमुई के सांसद और झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी अरुण भारती और सह प्रभारी राजेश वर्मा के साथ सड़क मार्ग से लातेहार के लिेए निकल गए।

लातेहार के जिला खेल स्टेडियम में चिराग पासवान जनहुंकार रैली को संबोधित करेंगे। जहां वे झारखंड में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। रैली के बाद, वे पलामू के लेस्लीगंज स्थित नीलाम्बर-पितांबरपुर में बाबा चौहरमल और पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की मूर्ति का अनावरण करेंगे और आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

whatsapp channel

Jever News Paper

इधर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने बताया कि आने वाले दिनों में झारखंड विधानसभा चुनाव होने हैं और चिराग पासवान के इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान झारखंड चुनाव को लेकर काफी गंभीर हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *