सीआईडी झारखंड की बड़ी कार्रवाई, 2.6 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Investment Scam

रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की साइबर क्राइम ब्रांच साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने 2.6 करोड़ रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी के मामले में एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है।

यह मामला 16 दिसंबर 2025 को सीआईडी साइबर क्राइम थाना रांची में दर्ज हुआ था, जहां एक व्यक्ति ने नामी वित्तीय संस्थाओं के नाम पर नकली इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग ऐप्स के जरिए ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी
जांच के दौरान टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस को पता चला कि इस ठगी का मुख्य साजिशकर्ता अभिषेक बेरा है, जो उत्तर 24 परगना (पश्चिम बंगाल) का निवासी है। सटीक लोकेशन मिलने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया।

whatsapp channel

Jever News Paper

आरोपी के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और ठगी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

the-habitat-ad

फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए फंसाया गया शिकार
सीआईडी के अनुसार, पीड़ित को नकली निवेश प्लेटफॉर्म “GLOBIXVAULT” नामक फर्जी ट्रेडिंग फाइनेंस ऐप के जरिए फंसाया गया। आरोपी ने पीड़ित को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, जहां आकर्षक ट्रेडिंग ऑफर और नकली मुनाफे के स्क्रीनशॉट दिखाए जाते थे।

resizone elanza

पीड़ित को भरोसा दिलाया गया कि अगर बड़ी रकम निवेश की जाए तो एक साल में पैसा दोगुना हो जाएगा। इस लालच में आकर पीड़ित ने करीब 2.6 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलते ही साइबर अपराधियों ने ऐप और ग्रुप बंद कर दिए।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

जांच जारी, और गिरफ्तारियां संभव
सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान निवेश लिंक, व्हाट्सएप ग्रुप या ट्रेडिंग ऐप्स के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *