DAV नंदराज की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव का INSPIRE Award MANAK में राष्ट्रीय चयन

National Level Selection

Ranchi : DAV नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू , रांची के लिए यह गर्व का क्षण है। विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा सौम्या श्रीवास्तव का चयन INSPIRE Award MANAK 2024–25 के तहत राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। यह योजना भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित की जाती है, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना है।

WhatsApp Image 2025 12 19 at 18.03.24 1

सौम्या के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, रचनात्मक सोच और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। विद्यालय प्रबंधन ने सौम्या को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

INSPIRE Award MANAK योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को अपने नवाचार को विकसित करने और राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। सौम्या की इस सफलता से DAV नंदराज पब्लिक स्कूल रांची का नाम राज्य और देश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

WhatsApp Image 2025 12 19 at 18.03.24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *