इथियोपिया ने PM मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, दुनिया में रचा इतिहास

Global Recognition

New Delhi/Addis Ababa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर भारत का मान बढ़ाया है। अफ्रीकी देश इथियोपिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी को अपना सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान — “द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया” प्रदान किया। खास बात यह है कि PM मोदी यह सम्मान पाने वाले दुनिया के पहले हेड ऑफ स्टेट या हेड ऑफ गवर्नमेंट बन गए हैं।

यह ऐतिहासिक सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को उनके इथियोपिया दौरे के दौरान दिया गया। इथियोपिया का यह सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 28वां विदेशी स्टेट अवॉर्ड है, जो भारत की वैश्विक कूटनीतिक प्रतिष्ठा को और मजबूत करता है।

PM मोदी बोले— यह सम्मान सभी भारतीयों का है
सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा,

whatsapp channel

Jever News Paper

“अभी-अभी, मुझे देश के सबसे बड़े अवॉर्ड, इथियोपिया के महान सम्मान निशान से सम्मानित किया गया है। दुनिया की एक बहुत पुरानी और समृद्ध सभ्यता से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। सभी भारतीयों की ओर से, मैं विनम्रता से इस सम्मान को स्वीकार करता हूं।”

the-habitat-ad

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह अवॉर्ड किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन असंख्य भारतीयों को समर्पित है, जिन्होंने भारत–इथियोपिया साझेदारी को आकार दिया है।

resizone elanza

PM अबी अहमद अली का जताया आभार
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा,

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

“मैं अपने दोस्त प्रधानमंत्री अबी अहमद अली का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। पिछले महीने साउथ अफ्रीका में G20 समिट के दौरान आपने जिस आत्मीयता से मुझे इथियोपिया आने का आग्रह किया, मैं उसे कैसे ठुकरा सकता था?”

PM मोदी ने कहा कि सामान्य कूटनीतिक प्रक्रिया के तहत इस दौरे में लंबा समय लग सकता था, लेकिन इथियोपिया के प्रधानमंत्री के प्रेम और अपनत्व ने उन्हें सिर्फ 24 दिनों के भीतर यहां पहुंचा दिया।

भारत–इथियोपिया रिश्तों में शिक्षकों की भूमिका अहम
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इथियोपिया के ऐतिहासिक संबंधों में भारतीय शिक्षकों और शिक्षाविदों की भूमिका की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा“भारत में हम मानते हैं कि ज्ञान मुक्त करता है। शिक्षा किसी भी देश की नींव होती है। मुझे गर्व है कि इथियोपिया और भारत के रिश्तों में सबसे बड़ा योगदान हमारे शिक्षकों का रहा है।”

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय शिक्षक पीढ़ियों से इथियोपिया की शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा रहे हैं और आज भी कई भारतीय फैकल्टी सदस्य यहां की यूनिवर्सिटीज़ और उच्च शिक्षा संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।

भविष्य की साझेदारी पर PM मोदी का विजन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भविष्य उन साझेदारियों का है जो विजन और भरोसे पर आधारित होती हैं।
उन्होंने कहा,

“इथियोपिया के साथ मिलकर हम ऐसी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो बदलती वैश्विक चुनौतियों का समाधान निकाल सके और नए अवसर पैदा कर सके।”

यह बयान भारत की अफ्रीका नीति और ग्लोबल साउथ के देशों के साथ गहरे सहयोग की दिशा को स्पष्ट करता है।

X पर भी साझा की खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस सम्मान को लेकर अपनी भावना साझा की। उन्होंने लिखा,
“मुझे ‘इथियोपिया के महान सम्मान निशान’ से सम्मानित होने पर गर्व है। मैं इसे भारत के 140 करोड़ लोगों को समर्पित करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *