चार इंस्पेक्टर बने डीएसपी, सभी को स्पेशल ब्रांच में मिली नई जिम्मेदारी

DSP Posting

रांची: इंस्पेक्टर से डीएसपी पद पर पदोन्नत हुए चार पुलिस अधिकारियों को नई पोस्टिंग दे दी गई है। इनमें अखिलेश मंडल, सरोज सिंह, शैलेश प्रसाद और विनोद उरांव शामिल हैं। सभी अधिकारियों को स्पेशल ब्रांच में डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शुक्रवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने पद पर योगदान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्पेशल ब्रांच को मजबूत करने की दिशा में कदम
प्रशासनिक दृष्टि से इन पदस्थापनाओं को स्पेशल ब्रांच को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन अधिकारियों के अनुभव से खुफिया तंत्र और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *