विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने किया माल्यार्पण
cp vinod bihari mahtoबोकारो: झारखंड के निर्माता और पढ़ाई के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की आज 101वीं जयंती है। इसको लेकर बोकारो के हवाई अड्डा के पास स्थित विनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा पर गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान आरजू के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के बताए रास्ते पर ही वह चल रहे हैं और उन्हें ही वे अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड निर्माण में उनकी भूमिका अहम रही है और कोयलांचल विश्वविद्यालय उनके नाम पर होना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है उन्होंने बोकारो हवाई अड्डे का नाम विनोद बिहारी महतो के नाम से करने की बात कही है।
