गोवा क्लब आग कांड: लूथरा भाइयों पर LOC, रांची के व्यवसायी का 3 करोड़ निवेश होने की चर्चा

Munadi Live Breaking News

मुनादी LIVE : गोवा के चर्चित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में शनिवार की रात लगी भीषण आग ने अब एक बड़ा और जटिल मोड़ ले लिया है। हादसे में कई लोग घायल हुए, और घटना के बाद क्लब की सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठे। इस बीच, क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के फरार होने के बाद गोवा पुलिस ने लुकआउट नोटिस (Look Out Circular–LOC) जारी कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद दोनों आरोपी गोवा छोड़कर भाग निकले। यह आशंका जताई जा रही है कि वे देश से बाहर जाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी को देखते हुए देशभर के सभी एयरपोर्ट, समुद्री बंदरगाह और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।

रांची कनेक्शन—एक व्यवसायी ने 3 करोड़ लगाए थे ?
सूत्रों के मुताबिक यह मामला अब झारखंड की राजधानी रांची से भी जुड़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि रांची के एक चर्चित व्यवसायी ने ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में करीब 3 करोड़ रुपये का निवेश किया था। यह भी जानकारी सामने आई है कि इस व्यवसायी का क्लब से जुड़े प्रतिष्ठानों—हमेश होटल—में लगातार आना-जाना रहता था।

whatsapp channel

Jever News Paper

सूत्रों का यह भी दावा है कि क्लब के मालिक और रांची के इस व्यवसायी की साझेदारी में रांची में भी एक ब्रांच खोलने की तैयारी थी, जिसके लिए प्रारंभिक स्तर पर चर्चा और निवेश प्रस्ताव पर काम चल रहा था।

the-habitat-ad

जांच अब बहुराज्यीय स्तर पर
गोवा पुलिस का मानना है कि आग के बाद जिम्मेदारी से बचने के लिए कई लोग भूमिगत हो गए हैं।
LOC जारी होने के बाद लूथरा भाइयों के देश छोड़ने की संभावना लगभग समाप्त हो गई है, और जांच एजेंसियां अब उनके आर्थिक लेनदेन, निवेश पैटर्न और साझेदारी के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

resizone elanza

रांची से जुड़े वित्तीय रिश्तों और निवेश की जांच भी एंगल में आ चुकी है, और आने वाले दिनों में कई और महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *