11 साल बाद JSCA स्टेडियम में मैच की उम्मीद, गवर्निंग काउंसिल ने रांची को किया शॉर्टलिस्ट

Ranchi Cricket

रांची में फिर गूंज सकता है IPL का रोमांच

Ranchi : अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो रांची के क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल का रोमांच देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक 26 से 31 मार्च के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के कुछ मुकाबलों की मेजबानी के लिए रांची को प्रस्तावित विकल्प के तौर पर रखा गया है।

हालांकि अंतिम फैसला अभी बाकी है, लेकिन आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में रांची को उन शहरों की सूची में शामिल किया गया है, जहां जरूरत पड़ने पर मैच शिफ्ट किए जा सकते हैं। वजह यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के होम वेन्यू पर आयोजन को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

सूत्र बताते हैं कि बेंगलुरु में पिछली बार खिताबी जीत के बाद हुई भगदड़ की घटना के मद्देनज़र गवर्निंग काउंसिल चाहती है कि कर्नाटक क्रिकेट संघ 27 जनवरी तक राज्य सरकार से समन्वय कर स्थिति साफ करे। वहीं, राजस्थान में चल रहे आपसी विवाद के कारण भी वहां मैच कराने पर असमंजस है। अगर समय पर समाधान नहीं होता, तो दोनों जगहों के कुछ मुकाबले अन्य शहरों में कराए जा सकते हैं—जिसमें रांची एक मजबूत विकल्प है।

whatsapp channel

Jever News Paper

यदि इस बार मेजबानी मिलती है, तो यह करीब 11 साल बाद रांची में आईपीएल की वापसी होगी। गौरतलब है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2013–14 में अपने कुछ घरेलू मैच रांची में खेले थे। यहां पहला आईपीएल मुकाबला 12 मई 2013 को KKR और RCB के बीच हुआ था, जबकि आखिरी मैच 2015 में CSK और RCB के बीच खेला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *