...

होर्मुज को लेकर नरम पड़ा ईरान, जहाजों को मिली बड़ी राहत

Shipping News

होर्मुज को लेकर नरम पड़ा ईरान, जहाजों को मिली बड़ी राहत

मुनादी लाइव : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान के नरम रुख ने दुनियाभर को राहत दी है। ईरान युद्ध के 36वें दिन यह बड़ा फैसला सामने आया है, जिससे वैश्विक तेल और गैस सप्लाई चेन के दोबारा पटरी पर आने की उम्मीद बढ़ गई है।

जरूरी सामान वाले जहाजों को मिली अनुमति
ईरान ने एक विशेष प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक और मानवीय सहायता से जुड़े सामान लेकर आने-जाने वाले जहाजों को होर्मुज मार्ग से गुजरने की अनुमति दे दी है। इसमें खास तौर पर कार्गो शिप और ऑयल-गैस टैंकर शामिल हैं, जिन्हें अब सुरक्षित तरीके से ईरानी जलक्षेत्र से गुजरने की छूट दी गई है।

कारोबारी जहाजों को भी मिली राहत
ईरान सरकार ने इसके साथ ही ज्यादातर देशों के व्यापारिक जहाजों को भी इस अहम समुद्री मार्ग से इंपोर्ट-एक्सपोर्ट की अनुमति दे दी है। हालांकि, अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों को इस छूट से बाहर रखा गया है।

whatsapp channel

Jever News Paper

ऊर्जा बाजार में स्थिरता के संकेत
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस परिवहन मार्गों में से एक है। यहां तनाव बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही थी, लेकिन अब ईरान के इस फैसले के बाद हालात सुधरने की उम्मीद जताई जा रही है।

the-habitat-ad

आने वाले दिनों में दिखेगा असर
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति इसी तरह नियंत्रित रहती है, तो अगले एक से दो हफ्तों में तेल और गैस की सप्लाई सामान्य हो सकती है। इससे न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय बाजार बल्कि भारत समेत कई देशों में कीमतों पर भी सकारात्मक असर पड़ सकता है।

resizone elanza

दुनिया ने ली राहत की सांस
लगातार बढ़ते तनाव और सप्लाई बाधित होने की आशंका के बीच यह फैसला वैश्विक स्तर पर राहत भरा माना जा रहा है। अब नजर इस बात पर है कि यह स्थिति कितने समय तक स्थिर रहती है और क्या इससे युद्ध के हालात में भी कोई बदलाव आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *