जमशेदपुर में 9 से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय भव्य डॉग शो, देशभर से जुटेंगे 326 दुर्लभ नस्ल के स्वान

Jamshedpur Dog Show

जमशेदपुर स्वान प्रेमियों के लिए खास आयोजन

Jamshedpur : शहर में स्वान प्रेमियों और पशु प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण तैयार है। आगामी 9 से 11 जनवरी तक जमशेदपुर में लगातार तीन दिनों तक भव्य डॉग शो का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जमशेदपुर केनल क्लब द्वारा किया जा रहा है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों खूबसूरत और दुर्लभ नस्ल के स्वान भाग लेंगे।

जमशेदपुर केनल क्लब की अध्यक्ष रूचि नरेन्द्रन ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि इस वर्ष डॉग शो को विशेष स्वरूप दिया गया है। इस बार 79वां, 80वां और 81वां डॉग शो एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

43 नस्लों के 326 स्वान होंगे आकर्षण का केंद्र
आयोजकों के अनुसार, इस डॉग शो में कुल 326 स्वान भाग लेंगे, जिनमें जमशेदपुर केनल क्लब के 38 स्वान भी शामिल हैं। देशभर से आए प्रतिभागी स्वानों के माध्यम से दर्शकों को 43 अलग-अलग डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ब्रीड देखने का अवसर मिलेगा। इनमें कई दुर्लभ और प्रतिष्ठित नस्लें भी शामिल होंगी, जो आमतौर पर एक साथ देखने को नहीं मिलतीं।

whatsapp channel

Jever News Paper

यह आयोजन न केवल स्वान प्रतियोगिता तक सीमित रहेगा, बल्कि स्वान देखभाल, ब्रीडिंग और प्रशिक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने का भी एक मंच बनेगा।

the-habitat-ad

उद्घाटन करेंगे टाटा स्टील के एमडी
इस भव्य आयोजन का उद्घाटन टी. वी. नरेन्द्रन, प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील द्वारा किया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों से जमशेदपुर की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान को भी नई ऊंचाई मिलती है।

resizone elanza

बच्चों और परिवारों के लिए यादगार अनुभव
डॉग शो को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह सिर्फ विशेषज्ञों या स्वान मालिकों के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों और परिवारों के लिए भी एक यादगार अनुभव साबित हो। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में अनुशासन, सौंदर्य और प्रशिक्षण के बेहतरीन उदाहरण देखने को मिलेंगे।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

जमशेदपुर में इस स्तर का डॉग शो न सिर्फ शहर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह पालतू पशुओं के प्रति बढ़ती संवेदनशीलता और जागरूकता को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *