झारखंड उत्पाद विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला

Excise Department

झारखंड

सहायक आयुक्त से लेकर निरीक्षक स्तर तक व्यापक ट्रांसफर-पोस्टिंग

रांची: झारखंड सरकार ने मद्य एवं उत्पाद विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले और नई पोस्टिंग की अधिसूचना जारी की है। इस फेरबदल में सहायक आयुक्त, अधीक्षक और निरीक्षक स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

टॉप लेवल पर किए गए बदलावों में गजेंद्र कुमार सिंह को संयुक्त आयुक्त उत्पाद, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं उमाशंकर सिंह को बोकारो से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची बनाया गया है। संजय कुमार मेहता को मुख्यालय से हटाकर बोकारो में सहायक आयुक्त उत्पाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलों में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। अरविंद कुजूर को पश्चिमी सिंहभूम से रामगढ़ भेजा गया है, जबकि अरुण कुमार मिश्र को रांची से पूर्वी सिंहभूम स्थानांतरित किया गया है। सुनील कुमार चौधरी को हजारीबाग में सहायक आयुक्त उत्पाद बनाया गया है। वहीं रामलीला रवानी को धनबाद से हटाकर दुमका में प्रभारी उपायुक्त उत्पाद की जिम्मेदारी दी गई है।

whatsapp channel

Jever News Paper

मुख्यालय स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राकेश कुमार को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद (मुख्यालय), रांची बनाया गया है, जबकि मनोज कुमार को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद (मुख्यालय) की जिम्मेदारी दी गई है। अजय कुमार गोंड को धनबाद में प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद बनाया गया है और उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

the-habitat-ad

अधीक्षक और निरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। जितेंद्र कुमार को साहेबगंज से पाकुड़, आशुतोष कुमार को पाकुड़ से मुख्यालय EIB, शैलेंद्र कुमार को सिमडेगा से कोडरमा और शिव कुमार साहू को हजारीबाग से गिरिडीह भेजा गया है। विमला लकड़ा को रामगढ़ से देवघर और क्षितिज विजय मिंज को गुमला से सरायकेला-खरसावां स्थानांतरित किया गया है।

resizone elanza

निरीक्षक स्तर पर भी कई अहम तबादले हुए हैं। संजय कुमार श्रीवास्तव को देवघर से दुमका, प्रेम प्रकाश उरांव को जमशेदपुर से चतरा, रंजन तिवारी को लातेहार से चाईबासा, संजीत कुमार देव को पलामू से गढ़वा और प्रवीण कुमार राणा को साहेबगंज से गोड्डा भेजा गया है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सरकार का मानना है कि इस बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों से विभागीय कामकाज में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *