झारखंड शराब घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, नवीन केडिया गिरफ्तार

Naveen Kedia

गोवा से गिरफ्तारी, रांची लाने की तैयारी

Ranchi : झारखंड शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में Jharkhand ACB ने इस केस से जुड़े प्रमुख आरोपियों में से एक छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। नवीन केडिया की गिरफ्तारी गोवा से की गई है। अब ACB उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाने की तैयारी में जुटी है।

कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग
एसीबी सूत्रों के अनुसार, रांची लाने के बाद नवीन केडिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि शराब घोटाले से जुड़े पूरे नेटवर्क, पैसों के लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका का खुलासा किया जा सके।

समन के बावजूद नहीं हुआ था पेश
बताया जाता है कि ACB ने पहले भी नवीन केडिया को समन जारी कर पूछताछ के लिए एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने को कहा था। लेकिन वह बार-बार एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ। इसके बाद एसीबी ने उसे औपचारिक रूप से आरोपी बनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी थी।

whatsapp channel

Jever News Paper

अग्रिम जमानत याचिका हुई थी खारिज
शराब घोटाला मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद नवीन केडिया ने ACB कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि कोर्ट से उसे कोई राहत नहीं मिली और उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

the-habitat-ad

जमानत खारिज होने के बाद हो गया था फरार
अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद से ही नवीन केडिया ACB की नजरों में फरार चल रहा था। एजेंसी लगातार उसकी तलाश कर रही थी और आखिरकार उसे गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया।

resizone elanza

पूछताछ से खुल सकते हैं बड़े राज
ACB अधिकारियों का मानना है कि नवीन केडिया की गिरफ्तारी से झारखंड शराब घोटाले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान शराब नीति, ठेके, कमीशन और अवैध लेन-देन से जुड़े कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *