बोकारो में बड़ी नक्सली मुठभेड़: 8 नक्सली ढेर, DGP ने दी चेतावनी

नक्सली मुठभेड़ झारखंड

रांची/बोकारो :- बोकारो में झारखंड पुलिस, CRPF और कोबरा बटालियन के संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। ललपनिया थाना क्षेत्र के चोरगावां के मुंडा टोला और सोसो टोला के पास लुगू पहाड़ में हुई नक्सली मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में केंद्रीय कमेटी सदस्य और एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रयाग माझी, बिहार के इनामी नक्सली अरविंद यादव उर्फ अविनाश दा, और साहेबराम माझी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, लुगू पहाड़ में लगभग 16 से 18 की संख्या में नक्सली एकत्रित थे। पुलिस बलों ने पुख्ता खुफिया इनपुट के आधार पर इलाके की घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन चलाया। मुठभेड़ के दौरान रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। अब भी सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं।

इस कार्रवाई में 01 AK-47, 03 INSAS राइफल, 01 पिस्टल, और 09 देशी भराठी बंदूकें बरामद की गई हैं।

whatsapp channel

Jever News Paper

रांची से झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे सुरक्षा बलों ने 8 माओवादियों को मार गिराया है। हमने चार INSAS, एक SLR समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। तीन शीर्ष नक्सली — विवेक उर्फ प्रयाग माझी, अरविंद यादव और साहेबराम माझी — इस ऑपरेशन में ढेर हुए हैं। ऑपरेशन को झारखंड जगुआर (JJ), पुलिस और CRPF ने अंजाम दिया। पहली गोलीबारी सुबह 5.30 बजे हुई और मुठभेड़ लगभग 2 घंटे तक चली।
उन्होंने कहा कि हमारे पास अब राज्य के हर नक्सली का पूरा विवरण और ठिकाने की जानकारी है। यह उन लोगों के लिए चेतावनी है जो अब भी हथियारों के साथ घूम रहे हैं। या तो वे आत्मसमर्पण करें, या अगली मुठभेड़ में उनका भी यही हश्र होगा।

the-habitat-ad

यह मुठभेड़ झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। ऑपरेशन स्पष्ट संदेश देता है कि झारखंड सरकार अब नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है।

resizone elanza

बने रहिए मुनादी लाइव के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *