14वीं JPSC अभ्यर्थियों को राहत के संकेत, उम्र सीमा में छूट पर कैबिनेट की मुहर संभव

JPSC 2026

रांची: उम्र सीमा में छूट की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे 14वीं JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक झारखंड सरकार इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रही है और प्रस्ताव अब अंतिम निर्णय की ओर बढ़ चुका है।

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने उम्र सीमा में छूट देने से संबंधित प्रस्ताव मुख्य सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेज दिया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 5 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग सकती है।

अंतिम तिथि से पहले मिल सकती है राहत
ज्ञात हो कि 14वीं JPSC परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित है। ऐसे में सरकार यदि कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर देती है, तो अंतिम तिथि से पहले अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देकर परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

whatsapp channel

Jever News Paper

इस फैसले से उन छात्रों को सबसे अधिक राहत मिलेगी जो उम्र सीमा पार करने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

the-habitat-ad

डेढ़ लाख छात्रों पर था असर
आंदोलन कर रहे छात्रों का कहना है कि मौजूदा अधिसूचना के अनुसार कट-ऑफ डेट अगस्त 2026 रखी गई है और उम्र सीमा में एक दिन की भी छूट नहीं दी गई। इस कारण करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी 14वीं JPSC परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।

resizone elanza

अभ्यर्थियों का तर्क है कि लंबे समय से परीक्षा न होने के कारण कई उम्मीदवार उम्र सीमा पार कर चुके हैं, जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

सरकार के रुख से बढ़ी उम्मीद
सरकार द्वारा प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के बाद छात्रों में उम्मीद जगी है कि उनकी मांग को इस बार गंभीरता से सुना जा रहा है। आंदोलन कर रहे छात्रों ने भी संकेत दिए हैं कि यदि सकारात्मक निर्णय आता है तो वे अपना आंदोलन वापस ले सकते हैं।

अब सभी की निगाहें 5 फरवरी की कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि हजारों युवाओं का भविष्य किस दिशा में जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *