लालपुर मून डिस्को बार के बाहर युवक की हत्या, दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Lalpur Murder

SSP के निर्देश पर पुलिस को बड़ी सफलता

Ranchi : लालपुर चौक स्थित मून डिस्को बार के बाहर कार से कुचलकर युवक की हत्या करने के मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने इस जघन्य वारदात में शामिल दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रांची पुलिस ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

आपत्तिजनक टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, यह घटना चार जनवरी की रात करीब नौ बजे की है। सत्यप्रकाश सिंह अपने भांजे अंकित कुमार सिंह और उसके दोस्तों के साथ मून डिस्को बार पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे जब सभी बार से बाहर निकले, तभी दूसरे समूह के कुछ लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध पर मारपीट में बदला मामला
आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान सड़क पर खड़ी एक सफेद कार से अंकित कुमार सिंह और उसके दोस्तों को जोरदार टक्कर मारी गई। इस घटना में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी आकाश कुमार भी जख्मी हो गया।

whatsapp channel

Jever News Paper

दोबारा कार चढ़ाकर की गई हत्या
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहली टक्कर के बाद भी आरोपी नहीं रुके। उन्होंने दोबारा कार चढ़ाकर अंकित कुमार सिंह को कुचल दिया और मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना कुछ ही मिनटों में घटी और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

the-habitat-ad

अस्पताल में घोषित किया गया मृत
गंभीर रूप से घायल अंकित को पहले सदर अस्पताल, रांची ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।

resizone elanza

भय के कारण शव लेकर गढ़वा पहुंचे परिजन
घटना के बाद भय और तनाव के कारण मृतक के मामा सत्यप्रकाश सिंह और उसके साथी शव को लेकर गढ़वा चले गए। पांच जनवरी को गढ़वा थाना में इस मामले को लेकर जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके बाद गढ़वा सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा पूरा खुलासा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। घटना के पीछे की पूरी साजिश, आरोपियों की भूमिका और अन्य संभावित संलिप्त लोगों का खुलासा रांची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *