लुईस मरांडी के झामुमो में शामिल होने की अटकलें, भाजपा नेतृत्व की कोशिशें जारी

luwis marandi luwis marandi

दुमका : भाजपा की वरिष्ठ नेता लुईस मरांडी को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खबरों के अनुसार, लुईस मरांडी जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो सकती हैं। इस खबर से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में हलचल मच गई है, और वे उन्हें रोकने की कोशिशों में जुटे हैं। पार्टी उन्हें बरहेट सीट से चुनाव लड़ाने की योजना बना रही है, लेकिन लुईस मरांडी इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।

2014 के विधानसभा चुनाव में लुईस मरांडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुमका विधानसभा क्षेत्र से हराकर सनसनी फैला दी थी। हालांकि, 2019 के चुनाव में हेमंत सोरेन ने लुईस मरांडी को हरा कर अपनी पिछली हार का बदला लिया।

इस बार भाजपा ने दुमका से पूर्व सांसद सुनील सोरेन को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, लुईस मरांडी के झामुमो में शामिल होने की अटकलों पर दोनों पक्षों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, लुईस मरांडी झामुमो के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं, जिससे आगामी चुनावों में एक नया समीकरण उभर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *