...

सरकार की योजना से जनता को मिल रहा फायदा , दुर्गा पूजा के बाद दुमका से शुरू होगा मईया सम्मान यात्रा : बिनोद पांडेय

JMM DUMKA JMM DUMKA

दुमका : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा दुमका के कन्वेंशन सेंटर में एक दिवसीय प्रमंडलस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में संताल परगना के सभी जिलों, जैसे दुमका, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, और जामताड़ा के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में झामुमो के महासचिव बिनोद पांडे, राजमहल सांसद विजय हांसदा, दुमका सांसद नलीन सोरेन, अल्पसंख्यक और खेल मंत्री अफिजुल अंसारी, महेशपुर विधायक स्टेफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी, हेमलाल मुर्मू सहित अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे।

whatsapp channel

Jever News Paper

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत करना और सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना था।

the-habitat-ad

झामुमो महासचिव बिनोद पांडे ने कहा कि “कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे संगठन को और सशक्त बनाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास करें।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि संताल परगना में दुर्गा पूजा के बाद मंइया सम्मान यात्रा शुरू की जाएगी। झामुमो अपने कार्यों के बल पर एक बार फिर सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *