UIDAI ने 28 जनवरी को New Aadhaar App लॉन्च करने की घोषणा की

New Aadhaar App

New Delhi: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि बुधवार, 28 जनवरी 2026 को नया और लेटेस्ट New Aadhaar App (न्यू आधार ऐप) आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसी दिन इस ऐप के सभी नए और अनलॉक किए गए फीचर्स आम जनता के लिए शुरू कर दिए जाएंगे। इस नए ऐप की मदद से आधार कार्ड के कई ऐसे कार्य भी घर बैठे संभव होंगे जो पहले केवल शाखा या एएनएमपी (AADHAAR Enrolment Update) केंद्र पर ही हो पाते थे।

New Aadhaar App से मोबाइल नंबर और पता बदलना अब आसान
नए New Aadhaar App के लॉन्च के बाद यूजर्स घर बैठे ही अपने आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पता (Address) बिना किसी भ्रम या परेशानी के बदल सकेंगे। इससे पहले इन बदलावों के लिए उपयोगकर्ताओं को आधार सेवा केंद्रों पर जाना पड़ता था। UIDAI की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया है कि अब किसी भी व्यक्ति को अपने साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर चलने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

कई फीचर्स होंगे अनलॉक
यह नया ऐप पहले से मौजूद आधार ऐप का उन्नत वर्जन है, जिसमें कुछ फीचर्स अब तक सीमित तौर पर उपलब्ध थे। 28 जनवरी 2026 से UIDAI इन सभी फीचर्स को पूर्ण रूप से अनलॉक करेगा। नए ऐप में यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को सर्वोपरि रखा गया है। UIDAI के सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि “म्यूजिक कॉन्सर्ट में एंट्री सिर्फ संगीत के लिए होनी चाहिए, ना कि ज्यादा डेटा शेयरिंग के लिए।” यानी ऐप में डेटा उपयोग और प्राइवेसी नियंत्रण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। यह ऐप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा।

whatsapp channel

Jever News Paper

मोबाइल से पहचान दिखाना होगा आसान
New Aadhaar App के ज़रिये अब यूजर्स अपनी पहचान मोबाइल स्क्रीन के माध्यम से दिखा सकते हैं, बिना पूरा आधार नंबर या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा किए। ऐप में पर्सनल जानकारी को छिपाने का विकल्प भी दिया गया है जिससे व्यक्ति अपनी पहचान साझा करते समय केवल आवश्यक विवरण ही दिखा सके। इससे आधार कार्ड की फोटोकॉपी रखने या दिखाने की पारंपरिक आवश्यकता अब समाप्त होती जा रही है।

the-habitat-ad

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन आवश्यक
नया आधार ऐप इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। एक बार लॉगिन होने पर यूजर अपने आधार में दर्ज सभी जानकारी आसानी से देख सकता है। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर इसे शेयर भी कर सकता है, साथ ही पर्सनल डेटा को सुरक्षित रूप से छिपाने के विकल्प का उपयोग भी कर सकता है।

resizone elanza

कैसे बदलें मोबाइल नंबर और पता
New Aadhaar App में मोबाइल नंबर अपडेट करने का फीचर भी शामिल किया गया है। फीचर्स अनलॉक होने के बाद यूजर्स घर बैठे ही अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह, एड्रेस अपडेट (Address Update) भी नए ऐप द्वारा घर बैठे ही संभव होगा। हालांकि पता बदलने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को ऐप के माध्यम से अपलोड करना अनिवार्य होगा।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

UIDAI के इस कदम से आधार सेवाओं को अधिक सहज, सुरक्षित और समय की मांग के अनुरूप बनाना है, जिससे अब यूजर्स सरकारी केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े रहे बिना ही अपने आधार से संबंधित जरूरी अपडेट कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *