देवघर में निशिकांत दुबे का सियासी वार, हेमंत सरकार पर आर्थिक तंज

Nishikant Dubey

देवघर: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे शुक्रवार को देवघर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने झारखंड सरकार, केंद्र–राज्य संबंधों और यूजीसी से जुड़े विवादों पर खुलकर अपनी बात रखी।

सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार द्वारा केंद्र पर लगाए जा रहे 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया के आरोपों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति ऐसी है कि मार्च के बाद मुख्यमंत्री का वेतन तक देने में समस्या आ सकती है।

“मंईयां सम्मान योजना से विकास कार्य प्रभावित”
निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार के पास विकास योजनाओं के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि “मंईयां सम्मान योजना” के कारण राज्य में अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि अबुआ आवास योजना जैसे कार्य रुक जाएं तो यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी।

whatsapp channel

Jever News Paper

यूजीसी विवाद पर कोर्ट का जिक्र
यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और इस पर स्टे लगा हुआ है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है।

the-habitat-ad

न्यायपालिका के फैसलों का सम्मान: दुबे
सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी न्यायपालिका के हर फैसले का सम्मान करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर भरोसा रखें।

resizone elanza

देवघर दौरे के दौरान दिए गए इन बयानों से झारखंड की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *