पीएम मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहुंच रहे, गोपाल मैदान में लोगों को करेंगे संबोधित
रांचीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से जमशेदपुर के लिए सड़क मार्ग से निकल गए हैं। राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हेलीकॉप्टर से ना जाकर सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। करीब एक घंटे में पीएम मोदी जमशेदपुर पहुंच जायेंगे। इसके बाद वो यहां गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण पीएम मोदी का रोड शो का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है। जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा मे शामिल चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, अमर बाउरी और पार्टी के अन्य कई नेता मौजूद हैं।