...

प्रधानमंत्री आप नाक रगड़ लें, यहां कुछ हासिल होने वाला नहीं : बंधु तिर्की

BANDHU TIRKI BANDHU TIRKI

रांची: 15 सितंबर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर दौरे के बाद कांग्रेस हमलावर हो गयी है। झारखंड कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि प्रधानमंत्री आप नाक रगड़ लें, यहां कुछ हासिल होने वाला नहीं है। बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड के ज्वलंत मुद्दे जैसे पांचवीं अनुसूची, सरना धर्म कोड, फारेस्ट एक्ट के बारे में पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा। बंधु तिर्की ने तल्ख लहजे में कहा कि आप यहां किसी को भी उतार दें झारखंड की जनता यह जानती है, आप खनिज संपदा को लूटने आए हैं। मीडिया से बात करते हुए बंधु तिर्की ने चंपाई सोरेन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले चंपाई सोरेन सरना धर्म कोड के बारे में बोलते थे, लेकिन भाजपा में जाने के बाद वे भी चुप रहे। ये लोग सिर्फ सरकार को सिर्फ बदनाम कर रहे हैं। आने वाले दो महीने के अंदर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। बंधु यहीं नहीं रुके, उन्होंने हिमंता विस्वा शर्मा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमंता ने सारे केस खत्म कर देने तक का ऑफर दिया था। सुनिये क्या बोल गये बंधु तिर्की…

सुनिये क्या बोल गये बंधु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *