रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह पर बड़ा एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार

Levy Gang

लेवी और फायरिंग से दहशत फैलाने वाले गैंग का पर्दाफाश

रामगढ़: रामगढ़ जिले में लेवी और फायरिंग की घटनाओं से दहशत फैलाने वाले कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

हथियार और कार समेत कई सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, एक i20 कार, लैपटॉप और 7 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं।बरामद सामान से साफ है कि गिरोह संगठित तरीके से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

लेवी वसूली के लिए कर रहे थे फायरिंग
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रामगढ़ के अलग-अलग इलाकों में लेवी वसूली के लिए लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा था। बीते एक सप्ताह में पतरातू क्षेत्र में दो बड़ी घटनाएं सामने आई थीं। करीब पांच दिन पहले एमजीसीपीएल कंपनी में लेवी के लिए फायरिंग की गई थी, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया था।

whatsapp channel

Jever News Paper

एसपी के निर्देश पर बना विशेष दल
मामले की गंभीरता को देखते हुए अजय कुमार के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। कुमार गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस ने पतरातू, भुरकुंडा, भदानीनगर और बरकाकाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

the-habitat-ad

नेटवर्क की भी जांच जारी
पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई को जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

resizone elanza

पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस ने साफ किया है कि लेवी और रंगदारी जैसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *