रांची में लूट गैंग का सरगना तल्हा गिरफ्तार, पेट्रोल पंपों में फैलाई थी दहशत

Petrol Pump Loot

फरार होने की फिराक में नेवरी से दबोचा गया, कई वारदातों में शामिल होने की कबूली बात

रांची: राजधानी रांची में पेट्रोल पंपों और दुकानों में लूट की वारदातों से दहशत फैलाने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। रांची पुलिस ने फरार चल रहे गिरोह के मुख्य आरोपी मोहम्मद तल्हा को नेवरी इलाके से उस वक्त दबोचा, जब वह शहर छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रहा था।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे 10 आरोपी
इससे पहले पुलिस ने इस गिरोह के 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन सरगना तल्हा लगातार फरार था। पारस राणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तल्हा को गिरफ्तार किया गया।

एक ही रात में कई वारदात, शहर में फैली दहशत
तल्हा गैंग ने राजधानी में एक के बाद एक कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था।

  • डोरंडा में दुकान में लूट
  • पुंदाग में पेट्रोल पंप डकैती
  • बीआईटी क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों में लूट
  • टाटीसिलवे में सीएनजी पंप पर वारदात
  • ओरमांझी में दुकानदार पर हमला
whatsapp channel

Jever News Paper

इन घटनाओं के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया था।

the-habitat-ad

SIT के जरिए हुई बड़ी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए राकेश रंजन ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था। इस टीम में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर और सिटी एसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, जिसके बाद पहले 10 आरोपी और अब सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

resizone elanza

पूछताछ में कबूले कई अपराध
गिरफ्तारी के बाद तल्हा ने पूछताछ में कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उसने पेट्रोल पंप लूट, दुकानों में डकैती और एक मामले में दुकानदार पर चाकू से हमला करने की बात भी कबूल की है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

पुलिस का संदेश: अपराधियों को नहीं मिलेगी छूट
रांची पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संकेत गया है कि संगठित अपराध पर सख्ती जारी रहेगी। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क और सहयोगियों की भी जांच कर रही है, ताकि शहर में कानून व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *