रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई 31 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नशे के दो तस्कर गिरफ्तार

रांची पुलिस
Share Link

रांची पुलिस को नशे की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लगभग 4.50 लाख रुपये मूल्य का 31 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बबलू कुमार और संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो चतरा से रांची ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे थे।

Maa RamPyari Hospital

रांची के सिटी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अब अंतर-जिला गिरोह के कनेक्शन को भी खंगालने में जुट गई है ताकि नशे की इस जड़ को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।

इस कार्रवाई से रांची पुलिस ने विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट कर दिया है। चुनाव के इस माहौल में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस द्वारा ऐसे और भी सघन जांच अभियान चलाए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *