RIMS से बाल कैदी फरार, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ranchi News

Ranchi : रांची से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के ट्रामा सेंटर से एक बाल कैदी फरार हो गया। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

चोरी के आरोप में था निरुद्ध
जानकारी के अनुसार फरार बाल कैदी को चोरी के एक मामले में न्यायिक प्रक्रिया के तहत रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। दो दिन पहले अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे पेट दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद बाल सुधार गृह प्रशासन ने बेहतर इलाज के लिए उसे RIMS के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था।

इलाज के दौरान फरार
मंगलवार की अहले सुबह इलाज के दौरान बाल कैदी ने सुरक्षाकर्मियों को चकमा दे दिया। बताया जा रहा है कि वह वॉशरूम जाने के बहाने निगरानी से बाहर निकला और मौका मिलते ही अस्पताल परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

whatsapp channel

Jever News Paper

पहले कर चुका था आत्मसमर्पण
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार बाल कैदी रांची के खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। चोरी के एक मामले में वह वांछित था, लेकिन पुलिस दबाव के कारण उसने कुछ दिन पहले आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था।

the-habitat-ad

एसएसपी की सख्त कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी राकेश रंजन ने मामले को गंभीरता से लिया। प्राथमिक जांच में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने के बाद तीन जवानों को निलंबित कर दिया गया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *