रांची में दर्दनाक हादसा, महिला कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत

Ranchi woman constable accident

रातू के हाजी चौक पर अज्ञात वाहन की चपेट में आईं, ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

रांची: राजधानी रांची में एक दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड पुलिस की महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। यह हादसा रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक पर उस समय हुआ, जब वह अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकली थीं।

सिर में गंभीर चोट से हुई मौत
जानकारी के अनुसार, रातू थाना क्षेत्र स्थित हाजी चौक पर स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान रंजीता एक्का के रूप में
मृतक की पहचान रंजीता एक्का के रूप में हुई है, जो सिमडेगा जिला पुलिस बल में कार्यरत थीं। वर्तमान में वह प्रतिनियुक्ति पर झारखंड हाईकोर्ट में ड्यूटी कर रही थीं। बताया जा रहा है कि वह हाईकोर्ट ड्यूटी के लिए जा रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

whatsapp channel

Jever News Paper

CCTV खंगाल रही पुलिस
इस मामले में थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

the-habitat-ad

पहले भी हादसे में गई थी पति की जान
इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार, रंजीता एक्का के पति भी झारखंड पुलिस में थे और उनकी मौत भी एक सड़क हादसे में ही हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद रंजीता को अनुकंपा के आधार पर झारखंड पुलिस में नौकरी मिली थी। अब उनकी भी उसी तरह हादसे में मौत हो जाना परिवार के लिए बड़ा आघात बन गया है।

resizone elanza

परिवार में मातम, पुलिस में शोक
इस दुखद घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर है। वहीं, परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। पुलिस अब फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *