“रांची: तमाड़ में युवती से गैंगरेप, पुलिस ने शुरू की छापेमारी”
रांची: राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने तमाड़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
युवती से मेला दिखाने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार, यह घटना 30 सितंबर की है। उसके चचेरे भाई ने उसे मेला देखने के बहाने मारधान मोड़ पर बुलाया। वहां उसके चचेरे भाई और गांव का एक अन्य युवक मनोज पुराण मौजूद थे। मनोज ने बाइक पर दो अन्य लड़कों को बुलाया और शाम के करीब सात बजे पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाकर सोना डुंगरी ले गए।
पीड़िता ने दर्ज कराई लिखित शिकायत
सोना डुंगरी में उन्होंने फोन कर चारों आरोपियों को बुलाया। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपियों की पहचान राहुल महतो और समीर महतो के रूप में की है, जो तमाड़ थाना क्षेत्र के चिरूडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
बंदक बनाकर रांची ले जाने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे लगभग तीन-चार घंटे तक बांधकर रखा। फिर बाइक से बुंडू और वहां से दूसरी बाइक पर बैठाकर रांची ले जाया गया, जहां एक अजनबी व्यक्ति पहले से मौजूद था। पीड़िता डर के कारण उस व्यक्ति से कोई बात नहीं कर सकी। अगली सुबह उसे मारधान मोड़ पर छोड़ दिया गया।
पुलिस ने शुरू की छापेमारी, आरोपियों की तलाश जारी
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।






