सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में झारखंड बंद, खूंटी–रांची में दिखा असर
Ranchi : आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में शनिवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद का असर राज्य के कई हिस्सों में दिख रहा है, खासकर खूंटी, रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं।…
