झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान दर्ज, जनता में जबरदस्त उत्साह
रांची: अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 01:00 बजे तक 46.25% मतदान दर्ज किया गया है। जनता में जबरदस्त उत्साह और भागीदारी के साथ मतदान प्रक्रिया जारी है। सभी वर्गों के मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं, जो प्रदेश में बदलाव और विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।