रांची में अमित शाह ने भरी हुंकार कहा पूरे देश में सबसे भ्रष्ट है झारखंड की सरकार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज प्रभात तारा मैदान में बीजेपी कार्यसमिति कार्यक्रम में बिरसा मुंडा, परमवीर चक्र विजेता एल्बर्ट एक्का, स्वतंत्रा सेनानी बटुकेश्वर दत्ता, अटल बिहारी बाजपेयी को प्रणाम करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में आये बूतस्तर तक के कार्यकर्ता को सम्मान है जिनके प्रयास से 9 लोकसभा सीट पर जीत हासिल हुई हैं 2014, 2019, 2024 में भाजपा कार्यकर्ता के प्रयास से ही मोदी जी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने है। 81 में से 52 सीट पर लोकसभा में भाजपा को बढ़त मिली है जो बताता है कि उस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी यह कांग्रेस और जेएमएम कान खोल कर सुन ले। उन्होंने कहा कि indi गठबंधन में हार के बाद भी अहंकार आ गया है,जबकि केंद्र में भाजपा ने सरकार बनाई लेकिन अहंकार कही नही दिख रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बार indi गठबंधन को मात्र 99 सीट सीट मिली वहीं भाजपा को अकेले 240 सीट मिली है फिर भी कांग्रेस खुद को जीता हुआ महसूस कर रहे है।कांग्रेस को 12 लाख करोड़ के घोटाला का, परिवारवाद और तुष्टिकरण का अहंकार है। भाजपा देश भर में कही भी जीतती है तो उसका श्रेय मंच पर बैठे नेता नही बल्कि बूतस्तर तक के कार्यकर्ताओं को देती है।
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि भाजपा सरकार ने ऐसा कुछ भी ऐसा नही किया है जिसके कारण कार्यकर्ता को किसी के सामने सर झुकाना पड़ेगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 7 करोड़ लोगों को अनाज देने का काम किया। 14 करोड़ शौचालय, हर घर मे बिजली, 3 करोड़ लोगों का आवास देने का काम मोदी जी ने किया। मोदी जी ने 10 वर्ष में झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है। यहां की सरकार कहती है कि हम विकास कर रहे है। कांग्रेस के 10 वर्ष के शासन में झारखंड के विकास के लिए मात्र 84000 करोड़ ने दिया है, वही मोदी जी ने 3 लाख 84 हजार रुपये झारखंड के विकास के लिए दिया है। प्रधानमंत्री ने झारखंड को 18000 करोड़, रेलवे को 1000 करोड़, एयरपोर्ट और एम्स दिया।बिरसा मुंडा के पैतृक गांव जाने वाले पहले प्रधानमंत्री मोदी है।
झारखंड के एक सांसद के घर से 300 करोड़, मंत्री के घर से 30 करोड़ रुपये बरामद होते है। कांग्रेस जेएमएम बताए कि यह पैसा किसका है। जिस मंत्री के घर से 30 करोड़ मिला उसको क्लीन चिट देने वाला है। 300 करोड़ का जमीन घोटाला, 40 करोड़ का शराब घोटाला, ट्रांसफर पपोस्टिंग का घोटाला करने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। भाजपा कार्यकर्ता इन सब बातों को लेकर घर घर जाएं।
उन्होंने कहा कि झारखंड में लैंड जेहाद, लव जेहाद चरम पर है। आदिवासी अपनी जमीन से बेदखल हो रहे है। धर्मांतरण के कारण आदिवासी की आबादी कम हो रही है। भाजपा जब सरकार में आएगी तो एक श्वेत पत्र ला कर आदिवासी को उनकी जमीन वापस देने का काम करेंगे। यहां के युवा की नौकरी को बेचने का काम यहां की सरकार कर रही है। सबसे अधिक आदिवासी मुख्यमंत्री भाजपा ने दिया है। मोदी ने संथाली भाषा को 8वी अनुसूची में शामिल किया। आदिवासी कल्याण विभाग बना कर मोदी ने आदिवासी का कल्याण करने का काम किया हैं
उन्होंने कहा की obc को 27 प्रतिशत आरेखण मोदी ने दिया। मोदी जी ने हर वर्ग को समान हक देने का काम कोय है साथ ही देश को सुरक्षित करने का काम मोदी जी ने किया है।
इस बार इस घोटाले वाली झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है।
बीजेपी के इस वृहत कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा , केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड बीजेपी के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेय समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।








