...

अमित शाह आज गिरिडीह में परिवर्तन यात्रा को करेंगे संबोधित, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी

Amit Shah

Union Home Minister Amit Shah Parivartan Yatra: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गिरिडीह के दौर पर आ रहे हैं। अमित शाह गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा क्षेत्र के झारखंड धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद मुरखारी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस दौरान हेमंता बिस्वा शर्मा ने कहा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होने के साथ ही झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी।

Screenshot 2024 09 20 090600

वहीं, परिवर्तन यात्रा को लेकर हेमंता विश्वा शर्मा ने कहा कि “झारखंड में संथाल इलाके के मतदाता सूची का अध्ययन कीजिए। यह एक आदिवासी क्षेत्र है, और आप देखेंगे कि 2014 से 2024 के बीच एक विशेष समुदाय के मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। यही जनसांख्यिकी परिवर्तन का प्रमाण है।”

यह भी पढ़ेंः

whatsapp channel

Jever News Paper

http://रांची से देवघर पहुंचे अमित शाह, भोगनाडीह में परिवर्तन यात्रा को करेंगे संबोधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *